रांची। झारखंड के मंत्री सीपी सिंह ने शुक्रवार को कांटा टोली में जनसम्पर्क अभियान चला कर भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने जनसम्पर्क अभियान के दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी छह मई को पहले वोट फिर जलपान करे और मोदी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में बहुत घुम रहे हैं। उससे बचकर रहना है, मोदी राष्ट्र निर्माण और भारत विश्वगुरू बने। युवाओं को रोजगार मिले महिलाओं को सम्मान मिले गरीबों को उनका अधिकार मिले, राष्ट्र की गरिमा विश्व में स्थापित हो इसके लिए भाजपा के पक्ष में वोट दें।
This post has already been read 7646 times!