52 विस सीटों के लिए रघुवर दास व सीपी सिंह सहित भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

रांची। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 52 सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया।रविवार को भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री अरुण सिंह ने सीटवार पार्टी प्रत्‍याशियों के नाम की घोषणा की। जमशेदपुर पश्चिम, लोहरदगा, कांके, सिसई, राजधनवार, बोकारो, चंदनकियारी सहित 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा लटक गई है। इनमें दो-तीन सीटों पर भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू दावा कर रही है।

पहली सूची में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, नीरा यादव, रंधीर सिंह, राज पलिवार सहित 30 सीटिंग विधायकों को टिकट दिये गये हैं। जबकि 10 विधायकों के टिकट कट गये हैं। इनमें पलामू जिला के छतरपुर से राधाकृष्ण किशोर, ताला मरांडी (बोरियो), गणेश गंझू (सिमरिया), जयप्रकाश भोक्ता (चतरा), फूलचंद मंडल (सिंदरी), लक्ष्मण टुडू (घाटशिला), संजीव सिंह (झरिया), शिवशंकर उरांव (गुमला), विमला प्रधान (सिमडेगा) और हरेकृष्ण सिंह (मनिका) सहित 10 विधायकों के टिकट काटे गये हैं।

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से भाजपा में आये एक को छोड़कर सभी विधायकों आलोक चौरसिया, रंधीर सिंह, प्रकाश राम, सत्येंद्र तिवारी, नवीन जायसवाल के नामों की घोषणा कर दी गई। सिर्फ गणेश कुमार गंझू का टिकट कटा है। इसमें दो चंदनकियारी और बरकट्ठा से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

भाजपा उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

नाम             सीट

1.       अनंत ओझा-  राजमहल

2.       सूर्या हांसदा-   बोरियो (एसटी)

3.       सिमोन माल्टो- बरहेट (एसटी)

4.       दानियल किस्कू-  लिट्टीपाड़ा (एसटी)

5.       मिस्त्री सोरेन-  महेशपुर (एसटी)

6.       परितोष सोरेन- शिकारीपाड़ा (एसटी)

7.       सत्यानंद झा बाटुल-   नाला

8.       वीरेंद्र मंडल-   जामताड़ा

9.       लुईस मरांडी-  दुमका (एसटी)

10.   सुरेश मुर्मू-    जामा (एसटी)

11.   देवेंद्र कुंवर-    जरमुंडी

12.   राज पलिवार-  मधुपुर

13.   रंधीर सिंह-    सारठ

14.   नारायण राम दास- देवघर (एससी)

15.   अमित मंडल-    गोड्डा

16.   अशोक कुमार भगत-  महगामा

17.   नीरा यादव-   कोडरमा

18.   मनोज यादव-  बरही

19.   जेपी पटेल-    मांडू

20.   मनीष जायसवाल-  हजारीबाग

21.   किशुन कुमार दास- सिमरिया (एससी)

22.   जनार्दन पासवान-   चतरा (एससी)

23.   नागेंद्र महतो-  बगोदर

24.   केदार हाजरा-  जमुआ (एससी)

25.   निर्भय शाहाबादी-  गिरिडीह

26.   योगेश्वर महतो बाटुल- बेरमो

27.   इंद्रजीत महतो- सिंदरी

28.   राज सिन्हा-   धनबाद

29.   रागिनी सिंह-  झरिया

30.   ढुल्लू महतो-   बाघमारा

31.   कुणाल षाड़ंगी- बहरागोड़ा

32.   लखन मार्डी-   घाटशिला (एसटी)

33.   मेनका सरदार- पोटका (एसटी)

34.   रघुवर दास-   जमशेदपुर पूर्वी

35.   साधुचरण महतो-  ईचागढ़

36.   गुरुचरण नायक-   मनोहरपुर (एसटी)

37.   लक्ष्मण गिलुवा-    चक्रधरपुर (एसटी)

38.   कोचे मुंडा-      तोरपा (एसटी)

39.   रामकुमार पाहन-  खिजरी (एसटी)

40.   सीपी सिंह-       रांची

41.   नवीन जायसवाल-  हटिया

42.   मिसिर कुजूर-  गुमला (एसटी)

43.   अशोक उरांव-  बिशुनपुर (एसटी)

44.   सदानंद बेसरा- सिमडेगा (एसटी)

45.   रघुपाल सिंह-    मनिका (एसटी)

46.   प्रकाश राम-     लातेहार (एससी)

47.   शशिभूषण मेहता- पांकी

48.   आलोक चौरसिया- डालटनगंज

49.   रामचंद्र चंद्रवंशी-  विश्रामपुर

50.   पुष्पा देवी-      छतरपुर (एससी)

51.   सत्येंद्र तिवारी-   गढ़वा

52.   भानु प्रताप शाही- भवनाथपुर

This post has already been read 6261 times!

Sharing this

Related posts