झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के मजदूरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल एक मार्च से

रांची ।  खाद्य आपूर्ति विभाग का मजदूर संघ अपनी मांगों को लेकर एक मार्च से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाएंगे। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में मजदूरों का शोषण हो रहा है। उनको काम के मुताबिक मानदेय एवं सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने झारखंड के मुख्यमंत्री, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, सभी जिलाधिकारियों से खाद्य आपूर्ति विभाग मजदूरों के लिए आठ सूत्री मांग की थी, लेकिन अब तक मांगें नहीं मानी गईं। सोनी ने कहा कि विवश होकर खाद्य आपूर्ति विभाग के मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। उन्होंने बताया कि मजदूर भाइयों के लिए ईपीएफ, विभागीय परिचय पत्र, मेडिकल सुविधा, न्यनूतम मजदूरी, जीवन सुरक्षा बीमा, पूरे राज्य में एक दर मजदूरी, झारखंड के सभी एसएससी गोदामों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था, तामिलनाडु की तरह झारखंड में भी मजदूरों की सेवाएं स्थायी करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

This post has already been read 7270 times!

Sharing this

Related posts