Ranchi : दो दिवसीय आठवीं झारखंड राज्य – स्तरीय सबजुनियर/जुनियर/सीनियर बालक-बालिका/पुरुष – महिला मलखंब प्रतियोगिता का उद्घाटन

Ranchi : झारखंड राज्य मलखंब संघ से पंजीकृत रांची जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर 2021 को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची के सभागार में दो दिवसीय आठवीं झारखंड राज्य – स्तरीय सबजुनियर/जुनियर/सीनियर बालक-बालिका/पुरूष – महिला मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है!

और पढ़ें : T20 World Cup : भावुक हुए विराट कोहली कहा, विश्व कप के बाद छोड़ेंगे टी20 की कप्तानी पढ़ें पूरी खबर

टीम~वर्ग :
जामताड़ा,खुंंटी , धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा , सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम ,कोडरमा ,रांची जिला की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी।
प्रतियोगिता निम्न आयु वर्गों में अंडर-12, अंडर-14 , अंडर-18 एवं 19 वर्ष से ऊपर की होगी। प्रतियोगिता पोल मलखंब , हैंगिंग मलखंब, रोप मलखंब , एवं पिरामिड मलखंब की होगी।

उद्घाटन समारोह :

इस प्रतियोगिता के आधार पर बालक वर्ग से झारखंड मलखंब किंग एवं बालिका वर्ग से झारखंड मलखंब क्वीन की उपाधि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य मलखंब टीम का चयन किया जाएगा जो दिनांक 24 सितम्बर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उज्जैन, मध्यप्रदेश के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी ।

इसे भी देखें : ये वीडियो पंजाब के गांव की है, बच्चा इंजेक्शन लेने से घबरा रहा है और अजीब रिएक्शन दे रहा है

राष्ट्रीय सबजुनियर अंडर-12 एवं अंडर 14 प्रतियोगिता दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर तथा जुनियर/सीनियर प्रतियोगिता दिनांक 28 से 30 सितंबर तक महाकाल मैदान , उज्जैन , मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। यह जानकारी झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव श्री अजय झा ने दी।

This post has already been read 99758 times!

Sharing this

Related posts