55 महीने में जितना विकास हुआ उतना 55 साल में नहीं हुआ : जयंत सिन्हा

हजारीबाग। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने आगामी लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 55 माह में जिस तेज गति से देश में विकास हुआ है। वैसा विकास यूपीए शासनकाल में नहीं हुआ है। और तो और उतना विकास तो कांग्रेस के 55 साल में भी देश का विकास नहीं हो पाया है। आगामी चुनाव में भाजपा जीतेगी तो देश का विकास इसी गति से आगे होगा और यदि महागठबंधन जीतेगा तो पूर्व की तरह देश में विकास की गति धीमी हो जाएगी।
रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 फरवरी को गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस दिन हजारीबाग मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पलामू एवं दुमका के मेडिकल कॉलेज का आनलाइन उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा अन्य योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन की योजना बन रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं होगा। इसके पूर्व सिन्हा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

 

This post has already been read 8898 times!

Sharing this

Related posts