पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम रांची, हजारीबाग और बड़कागांव सहित कई जगहों की तलाशी ले रही है।ईडी की एक टीम रांची के हरमू रोड स्थित किशोरगंज में और दूसरी टीम हजारीबाग के बड़कागांव में छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग मामले को लेकर चल रही है। ईडी ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र…

Read More

मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरूवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। कॉलर ने मंत्री को 24 घंटे के भीतर उड़ा देने की धमकी दी और अपशब्द भी कहे।यह धमकी फोन नंबर 7903928578 से दी गई, जब मंत्री दिल्ली में थे। अंसारी ने इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी को दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंत्री ने इसे गंभीर साजिश बताते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करते…

Read More

समर्पण शाखा की कार्यकारिणी की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा

रांची। समर्पण शाखा के सत्र (2025 26) की तीसरी कार्यकारिणी बैठक शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में शुक्रवार को हुई।बैठक में शाखा अध्यक्ष ने अनुपस्थिति और गणपूर्ति की सूचना दी। मौके पर शाखा अध्यक्ष ने स्वागत संबोधन किया और शाखा सचिव ने जून माह की रिपोर्ट प्रस्तुगत की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत सावन सिंधारा, सावन मेला, बाबा श्रृंगार, गौ सेवा से सम्बंधित कार्यकमों के आयोजन पर चर्चा की गई।शाखा अध्यक्ष ने शाखा सदस्यों से वार्षिक शुल्क जल्द से जल्द देने…

Read More

संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने की आगामी नौ जुलाई को हड़ताल की घोषणा

Ranchi: 4 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने केंद्र सरकार की मज़दूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर अपनी योजनाओं और मांगों को सार्वजनिक किया।कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि केंद्र सरकार मजदूरविरोधी चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) को लागू करने की कोशिशों में लगातार तेज़ी ला रही है। यह संहिताएं न केवल स्थायी रोज़गार को खत्म करती हैं, बल्कि ट्रेड यूनियन के अधिकारों,…

Read More

आउटसोर्स कर्मियों के हक़ में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने सौंपा ज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 01 जुलाई 2025 को पारित आदेश के आलोक में झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन निगम के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम वेतनमान एवं समान कार्य के लिए समान वेतन सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर सौंपा गया।संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम में वर्षों से कार्यरत तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रमिकों को अब तक न तो न्यूनतम वेतनमान मिल…

Read More

हरिनाथ साहू, लोकहित अधिकार पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए गए : रोशन लाल

रांची: लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड प्रदेश के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरिनाथ साहू जी को मनोनीत किए।हरिनाथ साहू रांची जिला कांके प्रखंड अंतर्गत सुकुरहुटू गांव के मूल निवासी हैं। ज्ञात हो पिछले 01जुलाई 2025 को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी विरोधी करार देते हुए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया था।हरिनाथ साहू जी पूर्व के कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद…

Read More

आठवीं मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस 

हजरत अब्बास अपने पिता की तरह बड़े शुजा और बहादुर थे: मौलाना तहजीबुल हसन  रांची: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मस्जिद जाफरिया रांची से अंजुम जाफरिया के तत्वाधान में हजरत अली के पुत्र हजरत अब्बास की शहादत की याद में अलम का मातमी जुलूस निकाला गया। जो चर्च रोड, चुना मंदिर, डॉक्टर फतुल्लाह रोड होते हुए वापस मस्जिद जाफरिया लौटेगा। इससे पूर्व मस्जिद जाफरिया में मजलिस इमामे हुसैन का आयोजन किया गया। इस मजलिस को मुख्य रूप से हाजी मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने संबोधित करते हुए…

Read More