हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी जयंत सिन्हा के समर्थन में गृह मंत्री ने मांगा वोट

हज़ारीबाग: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हमारा चोकीदार प्योर है, दोबारा पीएम बनना स्योर है, समस्याओं के लिए क्योर है, मोदी वन्स मोर है। चैपारण के सेलहारा मैदान में हजारीबाग भाजपा से सांसद प्रत्याशी जयंत सिन्हा के पक्ष में मत मांगने गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बोलती हैं कि हम सत्ता में आए तो राष्ट्रद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे और हम कहते हैं यदि सत्ता में फिर आए तो इस कानून को और कड़ा करेंगे, लेकिन दुरुपयोग नहीं होने देंगे। कहा कि पुलवामा में 40 जवान शहीद हुए। मेरा दिल पर क्या गुजरी, लेकिन प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने करिश्माई निर्णय लिया और आतंकियों के ठिकानों का पाकिस्तान में जाकर सफाया किया। राजनाथ सिंह बोले कांग्रेस कहती है सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय मोदी को क्यों। जब सन 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, संसद में अटल बिहारी वाजपेई ने इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी। इंदिरा की जय जय कार हो सकती है तो मोदी की क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल मोदी के विषय में गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री संस्थाएं हैं और संस्थाओं की घर में टूटती है तो लोकतंत्र कमजोर होता है और देश टूटता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कहता है कि मोदी को रोको। आखिर मोदी ने ऐसा क्या अपराध किया है यही न कि उन्होंने भारत का मस्तक दुनिया में सदा ऊंचा किया। ऐसे में नकारात्मक सोच लेकर बड़ा बड़ा हासिल नहीं किया जा सकता। 2014 से पहले दुनिया भारत को गरीब देश मानती थी, आज भारत तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। 2014 में भारत 10 देशों की सूची में नौवें स्थान पर था आज छठे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि गरीबी को मुद्दा बनाकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सत्ता पर काबिज हुए। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी नारा दिया था कि गरीबी हटाओ देश बचाओ और आज राहुल गांधी भी देश से गरीबी हटाने को मुद्दा बनाते हैं जबकि जिस दिन भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा उस दिन गरीबी भारत से खुद समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 2014 में जयंत सिन्हा के बारे लोग बोलते थे कि खूब पढ़ा लिखा सांसद हैं जनता के बीच कैसे काम कर पायेगा। लेकिन इन्होंने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 25 हजार करोड़ का निवेश करवाया हैं। उन्हें ताज्जुब होता है जयंत सिन्हा ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में बहुत विकास कराया है। इतना ही नहीं वह संसद में हर मुद्दे पर गंभीर रहते हैं। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को सम्बंधित मंत्री तक पहुंचाते हैं और उसका निराकरण सरलता पूर्वक करते है। जनता के साथ से जयंत सिन्हा को एक बार फिर हमें जिता कर संसद पहुंचाना है और मोदी को पीएम बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो पहले चीन अमेरिका और रूस के बाद अब भारत में पाई है। वर्ष 2007 में जब देश के वैज्ञानिकों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से पूछा था कि क्या हम एंटी सैटेलाइट कर लान्च करें तब कहां था नहीं अमेरिका और रूस नाराज हो जाएंगे। क्या चक्कर में पढ़ते हो पर जब यही बात वैज्ञानिकों ने मोदी से पूछी तो उन्होंने कहा आगे बढ़ो और एंटी सैटेलाइट तैयार करो। हजारीबाग भाजपा से सांसद प्रत्याशी जयंत सिन्हा ने संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 25 हजार करोड़ का निवेश हुआ हैं। उन्होंने बताया कि 19 हजार करोड़ का पतरातू में अल्ट्रा मेगा थर्मल पावर प्लांट लगाया गया है। सम्बोधन में उन्होंने फसल बीमा योजना, बिजली, पानी, राशन कार्ड, गैस सिलिंडर, शौचालय दिलवाने की उपलब्धि को गिनवाया। 2014 में आमजनमानस ने जो सपना देखा था उसे भाजपा की सरकार ने कर दिखाया हैं। जनसभा को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, भाजपा नेत्री साबी देवी, आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास राणा, आजसू बरही विस् प्रभारी राजसिंह चैहान, भाजयुमो युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, कोडरमा भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, अर्जुन साव सहित अन्य कई लोगों ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने किया। मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल, बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, महापौर रौशनी तिर्की, अमरदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, उपमहापौर राजकुमार लाल, उदयभान सिंह, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष महावीर साहू, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजपा नेत्री साबी देवी, आजसू जिलाध्यक्ष विकास राणा, आजसू बरही विस् प्रभारी राजसिंह चैहान, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, कोडरमा रामचन्द्र सिंह, महामंत्री अर्जुन मेहता, अशोक यादव, अर्जुन साव, लोजपा नीरज पासवान, मोतीलाल चैधरी, गणेश यादव, अमित साहू, जितेंद्र गिरी, मण्डल अध्यक्ष राजेश सहाय, गजाधर प्रसाद, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, मुकेश सिन्हा, परमेश्वर साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

This post has already been read 7408 times!

Sharing this

Related posts