साइबर अपराध मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

जामताड़ा। जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों का गढ़ रहा है। इसका खुलासा आए दिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से होता रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव से  पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दाउद मियां अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी कर एक करोड़ से भी अधिक की संपत्ति बनायी है। दाउद मियां अपने तीन बेटों के साथ वारदातों को अंजाम देता था। अवैध संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने के बाद दाउद मियां के घर में दबिश दी। छापेमारी में दाउद और उसके बड़े बेटे कलीम मियां को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उसके दो अन्य बेटे हलीम और अलीम फरार होने में सफल रहे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कार्पियो, एक आपाची मोटर साइकिल,  कई मोबाइल एवं फर्जी सिम बरामद किया है। इस संबंध में जामताड़ा साईबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

This post has already been read 8261 times!

Sharing this

Related posts