ताजा खबरेराँची

राज्य के विकास के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा : प्रेम कुमार

रांची। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संयोजक सह झारखंड इंटलेक्चुअल फॉर्म के फाउंडर अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। इसके लिए हम सबको पहल करने की जरूरत है। प्रेम कुमार बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

और पढ़ें : इतिहास के पन्नों में: क्या आपको पता है 27 अप्रैल को क्या है

उन्होंने कहा कि आज झारखंड के लोग देश, विदेश में विभिन्न पदों पर हैं। सभी को एक मंच पर लाना होगा और राज्य के विकास के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत और झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के तत्वावधान में द कंस्ट्रीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक दिवसीय झारखंड ग्लोबल कंवेंशन परिचर्चा कार्यक्रम सह प्रधानमंत्री आत्म निर्भर भारत राष्ट्रीय सेवा सम्मान का आयोजन किया गया था। इसमें झारखंड के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई थी।

इसे भी देखें : क्या आप कभी गए हैं रंगरौली धाम! यहां होती है मुर्गे की बलि

उन्होंने कहा कि इस अभियान में हमारी और आपकी भूमिका अहम हो सकती है। यहां के युवा कई बड़ी कंपनियों सहित अन्य क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। उन सभी को एक मंच पर लाना होगा। झारखंड के विकास में हमें अभी और मेहनत करने की जरूरत है। प्रेसवार्ता में मिशन ब्लू फाउंडेशन के पंकज सोनी, निरंजन कुमार आदि मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button