तकनीकी खराबी के कारण रांची से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, यात्री सुरक्षित

रांची। रांची से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रविवार को फ्लाइट के उड़ान भरने के 20 मिनट के बाद एक निश्चित ऊंचाई पर फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाइट का लैडिंग गियर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि फ्लाइट उड़ने के कुछ मिनट के बाद लैंडिंग गियर यूज कर जहाज के चक्कों को अंदर कर लिया जाता है, जो वापस लैडिंग के समय बाहर आता है। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट ने जब इसे अंदर करने की कोशिश की तो वह अंदर नहीं गया। इसकी वजह से जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने का बड़ा ख़तरा था। पायलट ने किसी तरह कंट्रोल कर जहाज को वापस रांची में लैंड किया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से निकालकर टर्मिनल में लाया गया। टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों ने इंडिगो प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
रांची एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर मनोज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी ख़राबी के कारण इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी।

This post has already been read 9104 times!

Sharing this

Related posts