डॉ.के के सिन्हा का निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति: आरएसएस

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने झारखंड के प्रख्यात न्यूरो चिकित्सक डॉ.के के सिन्हा के आकस्मिक निधन को समाज के लिए बेहद ही अपूर्णीय क्षति बताया है। आरएसएस परिवार सिन्हा के निधन पर अत्यंत मर्माहत है। आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार आजाद ने कहा कि डॉ.के के सिन्हा एक प्रख्यात चिकित्सक थे,उन्होंने अपने चिकित्सक जीवन में अनेक लोगों का ईलाज कर उनके बीमारी को ठीक किया है। डॉ सिन्हा से रांची के अलावा देश के अनेक स्थानों से भी लोग आकर ईलाज करवाते थे, रोगियों के लिए वह ईश्वर तुल्य चिकित्सक के रूप में अतिलोकप्रिय थे,ऐसे महान चिकित्सक को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। डॉ.के के सिन्हा चिकित्सा जगत के लिए वह हमेशा स्मरणीय व्यक्ति के रूप में जाने जायेंगे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर दुःख के इस घड़ी में उनके परिवार को दृढ़ सम्बलता प्रदान करे।

This post has already been read 7169 times!

Sharing this

Related posts