डॉक्टर के के सिन्हा निधन से झारखंड में शोक की लहर

रांची। रांची के जाने-माने न्यूरो फिजीशियन डॉक्टर केके सिन्हा का शुक्रवार को निधन हो गया। डॉक्टर सिन्हा के निधन की खबर से झारखंड के मेडिकल जगत में शोक की लहर है। उनके घर पर शहर के कई बड़े चिकित्सक पहुंच चुके हैं। परिजनों के अनुसार शनिवार को डॉक्टर के के सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ सिन्हा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था उनका पेट फूल गया था और कमजोरी की शिकायत थी। 2 दिन पहले बाथरूम में फिसल जाने के कारण उन्हें कमर में चोट लग गई थी। मेडिका में उनके कमर की भी जांच की गई थी। डॉक्टर के के सिन्हा रांची के ही नहीं बल्कि देश के जाने-माने न्यूरो फिजीशियन थे। उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

This post has already been read 6774 times!

Sharing this

Related posts