डॉ. केके सिन्हा का निधन न सिर्फ राज्य, बल्कि देश और विश्व के लिए भी अपूर्णीय क्षति : बाउरी

रांची। रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केके सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए राज्य के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि उनका निधन न सिर्फ राज्य ही नहीं, बल्कि देश और विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके इलाज से आज न जाने कितने मरीज सामान्य जीवन जी रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को हिम्मत प्रदान करें। गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह डॉ. केके सिन्हा का निधन उनके आवास पर हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की शाम चार बजे उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था तथा देर रात डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। वे बाथरूम में गिर गये थे। इस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। डॉ. सिन्हा प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट थे। वे रांची के ही नहीं, बल्कि देश के जाने-माने न्यूरो फिजिशियन थे। उनके जाने से रांची के चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 1948 में दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद इंग्लैंड चले गए थे। इंग्लैंड में उन्होंने न्यूरोलॉजी में एमडी और एफआरसीपी की डिग्री हासिल की। वर्ष 1962 में उन्होंने रिम्स से प्रैक्टिस की शुरुआत की और 1976 से उन्होंने घर पर भी मरीजों को देखना शुरू किया था। डॉ. केके सिन्हा 89 साल के थे।

This post has already been read 7110 times!

Sharing this

Related posts