झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर लड़ेगी माकपा : वृंदा करात

रांची। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) झारखंड में लोकसभा की दो सीटो पर चुनाव लड़ेगी ।  माकपा पोलित व्यूरो सदस्य और झारखंड की प्रभारी वृत ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस में यहकी। हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि पार्टी कौन सीट पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी वहीं चुनाव लड़ेगी जहां पार्टी की मजबूत दावेदारी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का नारा है भाजपा हटाओ, देश बचाओं। इसके तहत पूरे देश में हमारी पार्टी चुनाव को लेकर कैंपेन कर रही है। पार्टी की ओर से कुछ मापदंड तय किये गये हैं। उसी हिसाब से सीट तय किये जायेंगे।
करात ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को नॉन स्टॉप जुमला बजट कहा है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में मोदी नंबर एक हैं। किसानो की हालद देश में खराब है। सरकार किसानों को बजट में मिर्च, नमक डालने काम कर रही हैं। मोदी सरकार में किसानों की आत्महत्या करने की घटना बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि गाय को लेकर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए बजट में 750 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ अंसगठित क्षेत्र के मजूदरों को पेंशन के लिए 500 करोड़ का बजट लाया गया है। मजदूर 32 साल तक 100 रुपये जमा करेंगे तब उन्हें तीन हजार का पेंशन मिलेगा। बजट में महिलाओं को भी ख्याल नहीं रखा गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा धुर्वीकरण के सहारे चुनाव जीतना चाहती हैं। लेकिन इस बार भाजपा को सता से हटना तय है। क्योंकि सरकार की गलत नीतियों से महंगाई आसमान छू रही है, किसान बदहाल है, चार साल में इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी सबसे अधिक बढी है, किसान , व्यापारी , श्रमिक बदहाल है, सभी वर्गों पर मोदी सरकार ने वार किया है, आज आम अवाम बुरी तरह त्रस्त है, देश की जनता मोदी सरकार को हटाने का निर्णय ले चुकी है। मौके पर राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी, राजेन्द्र सिंह मुंडा, सचिवमंडल सदस्य प्रकाश विप्लव सहित अन्य लोग शामिल थे।

This post has already been read 8111 times!

Sharing this

Related posts