झारखंड पुलिस ने 24 अश्लील साइट्स को कराया बंद

रांची। राजधानी रांची में साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वुमेन एंड चिल्ड्रेन एक्ट के तहत झारखंड पुलिस ने अश्लील साइट चलाने वाले 24 साइट्स को बंद करा दिया है। इसके लिए अश्लील साइट पर झारखंड पुलिस की पैनी नजर हैं।     राज्य में हर दिन दुष्कर्म की घटनाओं और युवाओं में बढ़ रही अपराध की प्रवृत्ति के लिए अश्लील साइट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है।
रांची जोन के आईजी और साइबर क्राइम के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि इस तरह की साइट चलाने वाले पर कार्रवाई की जा रही हैं। अब तक 24 अश्लील साइट्स बंद करा दी गयी हैं।  इस बाबत लगातार पुलिस और साइबर थाना अपना काम कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर इस तरह के किसी अश्लील साइट की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल सीसीड्ब्ल्यूपीसी पोर्टल या स्थानीय पुलिस को दें। इस पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी।

This post has already been read 9522 times!

Sharing this

Related posts