मारवाड़ी युवा मंच रांची द्वारा रांची गौशाला मे गौ सेवा किया गया

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने हरमू रोड स्थित रांची गौशाला मे गौ सेवा किया। गौ-सेवा में हरी सब्जियां,रोटी,गुड़ खिलाई। मंच के अध्यक्ष ने बताया कि विगत कई वर्षों से मंच गौ सेवा में जुटा। गौसेवा पुण्य का काम है, इससे वरदान और धन दाेनों की प्राप्ति होती है। ’गौ सेवा से बढकर कोई सेवा नहीं गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का निवास माना जाता है, इसलिए इसे गौ माता कहा गया है। शुभम रूंगटा एवं शैंकी राईका इस कार्यक्रम संयोजक थे।

मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने जानकारी दी कि गायों के प्रति समाज जागृत हुआ तो आमूल परिवर्तन हो सकता है। मनुप्य के ‘मन को सुमन’ बनाने का कार्य गाय करती है। समाज के दैनंदिन जीवन चक्र के संचालन में गाय का योगदान सर्वश्रेष्ठ है।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष विशाल पाडिया एवं सचिन मोतिका, नीरज अग्रवाल, अमित सेठी, रोहित सरावगी अन्य सदस्य उपस्थित थे।

This post has already been read 18130 times!

Sharing this

Related posts