ताजा खबरेहजारीबाग

कुएं से महिला का शव बरामद, कमर और हाथ-पैर में बंधी थी रस्सी

हजारीबाग। बरही प्रखंड के पंचमाधव पंचायत के बसरिया गांव स्थित कुएं से हाथ, पैर और कमर में रस्सी से बंधी महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान कलावती देवी के रूप में की गई है। वह पंचमाधव की निवासी थी।

और पढ़ें : सवा सौ साल से धर्म की पताका फहरा रहा रामकृष्ण मिशन

परिजनों ने बताया कि महिला रविवार को अपने घर से खेत से अरहर की गांठ लाने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी जांच की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान बसरिया में एक कुएं में सुबह साढ़े पांच बजे महिला का शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

इसे भी देखें : क्या आप कभी गए हैं रंगरौली धाम!

सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पहले हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी जाए। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया कि इस मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button