पलामू में कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू

मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की व्यवस्था कर दी गयी है। समाहरणालय परिसर में स्थित नियंत्रण कक्ष काम कर रहा है। नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी और कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया जा चुका है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटा कार्य करेगा। इसमें लगाये गये पदाधिकारी और कर्मचारी भी सिफ्ट वाइज 24 घंटे कार्य करेंगे। नियंत्रण कक्ष कोषांग का वरीय प्रभार उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह को सौंपा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष सह हेल्पलाइन का दूरभाष संख्या-06562-230002 और 06562-230003 है।

This post has already been read 6957 times!

Sharing this

Related posts