चुनाव में चूल्हा प्रभारियों को 25 घर संभालने की जिम्मेदारी: चंद्र प्रकाश

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) एक स्थाई पार्टी है। यह एकमात्र पार्टी है, जिसका स्थाई कार्यालय है और वह रात के 12:00 बजे भी लोगों की समस्या हल करने के लिए खुला रहता है। बाकी दल के नेता सिर्फ चुनाव में अपनी दुकान खोलते हैं। यहां तक कि चुनावी नंबर भी बांटते हैं। यह विचार सोमवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कही। वे यहां अपनी पार्टी के चूल्हा प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक चूल्हा प्रभारियों को अपने आसपास के 25…

Read More

बाइकर्स गैंग ने बीमा एजेंट से डेढ़ लाख रुपए लूटे

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास से बाइकर्स गैंग ने बुधवार को एक बीमा एजेंट को लूट लिया। बाइकर्स गैंग ने बीमा कंपनी के एजेंट प्रमोद कुमार साहू से 148000 उड़ाए हैं। इस घटना की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बीमा कंपनी के एजेंट प्रमोद कुमार साहू थाना चौक के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकालने आए थे। यहां उन्होंने अपने खाते से 148000 निकाले। इसके बाद वे रुपयों से भरा बैग लेकर बैंक के बाहर सड़क के…

Read More

रामगढ़ विधानसभा सीट पर दो सांसदों की साख दांव पर

रामगढ़  । रामगढ़ विधानसभा सीट पर दो सांसदों की साख दांव पर लगी हुई है। यहां एक ओर आजसू के कद्दावर नेता और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि रहे रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू भी भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में है। रामगढ़ विधानसभा में मंगलवार को नामांकन और स्क्रूटिनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 311000 वोटर  26 उम्मीदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। अब विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का…

Read More

लोस में 300 पार तो झारखंड विस में भाजपा 65 पार : अन्नपूर्णा देवी

रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के पक्ष में प्रचार करने आई कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने 65 पार का नारा दुहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बनाने के लिए भाजपा ने 300 पार का लक्ष्य रखा था जिसे जनता ने तय किया था। इसबार झारखंड विधानसभा में भाजपा ने 65 बार का जो लक्ष्य रखा है, अब उसे पार कर दिखाना है। उन्होंने कहा कि न जातिवाद पर न परिवारवाद पर। इसबार जनता सिर्फ और सिर्फ विकासवाद पर वोट करे। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में…

Read More

भाजपा की स्थायी सरकार ने राज्य का विकास किया: रणंजय

रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस भी निकाला। यह जुलूस शहर के कोठार से निकला और बाजार टांड, चट्टी बाजार, झंडा चौक, थाना चौक, बालवीर सुभाष चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड पहुंचा।  मौके पर भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने कहा कि झारखंड प्रदेश में पिछले 20 वर्षों में अगर किसी पार्टी ने स्थाई…

Read More

नेताओं के नामांकन के लिए शुभ रहा शुक्रवार

आजसू, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया रामगढ़। रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार शुभ दिन रहा। इस दिन आजसू, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।सबसे पहले रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में रामगढ़ विधानसभा के कद्दावर नेता गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी अपनी पत्नी सुनीता चौधरी का नामांकन कराने पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के समक्ष सुनीता चौधरी ने अपना नामांकन दर्ज कराया। नॉमिनेशन के बाद बाहर निकलते ही चंद्रप्रकाश चौधरी ने दावा किया कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुनीता चौधरी…

Read More

चुनावी दौरे से पहले भाजपा उम्मीदवार ने लिया मां छिन्मस्तिका का आशीर्वाद

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने चुनावी दौरे से पहले रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया। शुक्रवार की सुबह सबसे पहले वे माता के दरबार पहुंचे। यहां पूजा अर्चना कर मां से चुनाव में जीत की प्रार्थना की। इस मौके पर भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि मैंने आज तक कोई भी शुभ कार्य बिना माता के आशीर्वाद लिये नहीं किया है। आज भाजपा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसको हर हाल में कायम रखने के लिए ईश्वर का आशीर्वाद भी…

Read More

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता देगी वोट : कुंटू बाबू

रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की खुशी इस बात से थी उन्हें भी 15 वर्षों के वनवास से मुक्ति मिल गई है। इस मौके पर पार्टी उम्मीदवार रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने रामगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा किए गए 5 वर्षों के विकास के कार्यो को लेकर वह…

Read More

रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा में अघोषित गठबंधन की संभावना प्रबल

रघुवर दास के खिलाफ आजसू ने नहीं दिया उम्मीदवार तो सिल्ली में भाजपा ने भी कदम हटाया पीछे गोमिया, रामगढ़ और बड़कागांव में भी आजसू के खिलाफ भाजपा ने अब तक नहीं उतारा उम्मीदवार रामगढ़ । झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू और भाजपा का गठबंधन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा और आजसू के बीच गठबंधन टूटा, इसकी भी घोषणा अभी तक दोनों ही दलों ने अधिकारिक तौर पर नहीं किया है। केवल भाजपा ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के क्रियाकलापों से नाराजगी जताते हुए यह कहा था कि प्रदेश के सभी…

Read More

अबकी बार रघुवर झारखंड से पार : ममता देवी

रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी मंगलवार की देर शाम अपने कार्यकर्ताओं से मिली। रांची रोड के होटल पंचवटी में आयोजित सम्मान समारोह में ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का नारा एक ही है कि इसबार रघुवर झारखंड से पार। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा को ही माना है। आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को वह अपने मुकाबले नहीं मान रही हैं। ममता देवी ने कहा कि आजसू ने पिछले 15 वर्षों में सिर्फ अपना विकास किया…

Read More