चुनाव में चूल्हा प्रभारियों को 25 घर संभालने की जिम्मेदारी: चंद्र प्रकाश

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) एक स्थाई पार्टी है। यह एकमात्र पार्टी है, जिसका स्थाई कार्यालय है और वह रात के 12:00 बजे भी लोगों की समस्या हल करने के लिए खुला रहता है। बाकी दल के नेता सिर्फ चुनाव में अपनी दुकान खोलते हैं। यहां तक कि चुनावी नंबर भी बांटते हैं। यह विचार सोमवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कही। वे यहां अपनी पार्टी के चूल्हा प्रभारियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने प्रत्येक चूल्हा प्रभारियों को अपने आसपास के 25 घरों को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी। आजसू हर परिवार की समस्या को हल करने के लिए तत्पर है। इसीलिए आजसू ने चूल्हा प्रभारियों को यह जिम्मेवारी दी है कि वह अपने आसपास के कम से कम 25 घरों की समस्या हल करने की जिम्मेदारी लें। उन्हें न सिर्फ सहयोग करें, बल्कि उनके साथ होने वाली हर घटना में शामिल रहेंं। हर सुख-दुख में एक परिवार की तरह आजसू उनके साथ रहेगा।

चौधरी ने भाजपा और कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि उनकी दुकानें रामगढ़ विधानसभा में खुल गई हैं। यहां तक कि उम्मीदवारों ने अपना नंबर देना भी शुरू कर दिया है। लेकिन यह नंबर 12 दिसम्बर के बाद बंद मिलेगा। आजसू ऐसा कभी नहीं करता है। चौधरी ने कहा कि नामांकन जुलूस के दिन जितने कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी, उसी दिन इस विधानसभा का रिजल्ट भी तय हो गया था। इस मौके पर रामगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कहा कि चूल्हा प्रभारी हर घर के सुख-दुख में साथ रहेंगे तो उनका मत भी आजसू को ही मिलेगा। इस बात को सुनिश्चित कराना चूूल्हा प्रभारियों का काम है।

This post has already been read 5665 times!

Sharing this

Related posts