अबकी बार रघुवर झारखंड से पार : ममता देवी

रामगढ़ । रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी मंगलवार की देर शाम अपने कार्यकर्ताओं से मिली। रांची रोड के होटल पंचवटी में आयोजित सम्मान समारोह में ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन का नारा एक ही है कि इसबार रघुवर झारखंड से पार। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा को ही माना है। आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को वह अपने मुकाबले नहीं मान रही हैं। ममता देवी ने कहा कि आजसू ने पिछले 15 वर्षों में सिर्फ अपना विकास किया है, जनता की तरफ उनका ध्यान रहा ही नहीं है।

इसबार जनता ने तय कर लिया है। पूरे रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की लहर है। कांग्रेस इसबार झामुमो और राजद के साथ मिलकर यहां चुनाव लड़ रही है। ममता देवी ने कहा कि इसबार का चुनाव कोई उम्मीदवार नहीं लड़ रहा है, बल्कि जनता लड़ रही है।

This post has already been read 5869 times!

Sharing this

Related posts