झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, सघन चेकिंग अभियान

मेदिनीनगर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड-बिहार की सीमा पर पुलिस ने रविवार को फ्लैग मार्च किया और कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। हुसैनाबाद एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बिहार-झारखंड की तटवर्ती सोन नदी और कररबार नदी की सीमा पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के तहत जपला-नबीनगर मुख्य नहर सड़क, जपला-दंगवार मुख्य सड़क के अलावा जपला-हैदरनगर-मोहम्मदगंज, जपला-छतरपुर आदि सड़कों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लोकसभा चुनाव से पहले इन सभी सीमा क्षेत्रों को पूर्ण रूप से सील कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

जेजेएमपी के नाम पर लूटपाट कर रहे दो अपराधी गिरफ्तार

मेदिनीनगर। जपला-नवीनगर पथ के नवीनगर थाना अंतर्गत महदेवा गांव के समीप जेजेएमपी के नाम पर लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार बडीहा गांव निवासी शंभू रजक शनिवार को जपला से नबीनगर की ओर जा रहा था। इसी बीच एक ही बाइक पर सवार जेजेएमपी के तीन अपराधी महदेवा गांव के समीप रोककर शंभू के साथ लूटपाट करने लगे। शंभू लूटपाट से बचने के लिए चिल्लाया तो गांव वाले शंभू को बचाने के लिए टूट पड़े। ग्रामीणों…

Read More

लोक अदालत में 103 मामले का निस्तारण

मेदिनीनगर। पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने किया । लोक अदालत में 103 मामले का निस्तारण किया गया। मामले निस्तारण को ले सात पीठों का गठन किया गया था। इसमें सुलह समझौते के आधार पर 103 मामले का निस्तारण किया गया। वही 15 लाख 156 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई । पीठ संख्या एक में पारिवारिक विवाद व बच्चों से संबंधित मामले का…

Read More

पिता व पत्नी को टांगी से मारकर जख्मी किया

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना के हरिहरचौक निवासी मुकेश कुमार सिंह अपने ही पिता व पत्नी को टांगी से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार सिंह शराब के नशे में धूत था। किसी बात को लेकर अपने ही बुजुर्ग पिता को टांगी वार कर शरीर के कई हिस्सों में जख्म कर दिया। ससुर को बचाने पहुंची मुकेश की पत्नी को भी उसे पति ने ही टांगी से मारकर घायल कर दिया। पेट्रौलिंग पर निकली पुलिस ने मुकेश को गिरफतार कर थाना ले…

Read More

महिला के पर्स पर हाथ साफ कर रहे दो जेबकतरों को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार को 11 बजे एक महिला के पर्स से पैसा निकालते दो जेबकतरों को ब्लेड सहित रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बैंक में मौजूद ग्राहकों ने तत्काल इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने मौके पर पहुंचकर दोनों जेबकतरों को गिरफ्तार किया। हुसैनाबाद के एसडीपीओ विजय कुमार ने इनसे पूछताछ की, जिसमें एक की पहचान छतरपुर निवासी सोनू कुमार चौधरी व सासाराम निवासी लाल बाबू गौड़ के रूप में हुई है।

Read More

मेदिनीनगर कोर्ट परिसर में तीन अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

मेदिनीनगर। सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर अवैध हथियार लेकर घुसे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिविल कोर्ट प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर पर जांच के दौरान वे पकड़ में आए। जांच में एक के पास देसी कट्टा मिला। गिरफ्तार अपराधियों में अमानत खान, विकास मेहता और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। पुलिस जांच में जुटी चुकी है।

Read More

कार व ट्रक में सीधी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों सहित कार चालक घायल

मेदिनीनगर। कार और ट्रक में सीधी टक्कर के कारण पलामू प्रमंडल में नवोदय की परीक्षा देने जा रहे कार में सवार चार छात्रों सहित चालक जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंडा घाटी में पलामू होटल के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जपला से मेदिनीनगर नवोदय की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार और ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें कार सवार चार छात्र और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस…

Read More

28 मार्च को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का एक और मौका

मेदिनीनगर । पलामू जिलावासियों को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए एक और मौका दिया गया है। वैसे सभी योग्य व्यक्ति, जिनका निबंधन मतदाता सूची में अबतक नहीं हुआ है, वैसे व्यक्तियों को सतत अध्यतनीकरण अवधि के दौरान मतदाता सूची में निबंधन के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया है। इसके तहत पलामू निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत सभी मतदान केंद्रों पर 28 मार्च 2019 को स्पेशल कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया है। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया…

Read More

ट्रैक्टर से दब कर एक मजदूर की हुई मौत

मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला नबीनगर रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर से दब कर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बबन पासवान के रूप में कई गयी है। मृतक गम्हरीया का रहने वाला बताया गया है। घटना स्थल पुलिस पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छान-बीन की जा रही है। इस दर्दनाक घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read More

चोरी व जालसाजी किए गए बोलेरो को पुलिस ने किया बरामद

मेदिनीनगर। चोरी एवं जालसाजी किए गए बोलेरो को मेदिनीनगर हाउसिंग कॉलोनी से शनिवार को बरामद किया गया है। इस संबंध में हुसैनाबाद देवरी थाना कांड संख्या 278 /18 के तहत नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के अनुसार आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आलोक मे चोरी एवं जालसाजी किए गए बोलेरो को डाल्टनगंज हाउसिंग कॉलोनी से बरामद कर लिया गया है। 

Read More