झारखंड से मुंबई के लिए मिली एक नई ट्रेन, पलामू के रास्ते 8 अप्रैल से चलेगी

पलामू: झारखंड से मुंबई के लिए एक नई ट्रेन चलेगी. यह ट्रेन झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य टर्मिनल रेलवे स्टेशन तक जाएगी. इस संबंध में रेलवे की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यह ट्रेन साप्ताहिक होगी. इस ट्रेन का परिचालन आगामी 8 अप्रैल से शुरू किया जाएगा. धनबाद एलटीटी एक्सप्रेस 03379 और 03380 पलामू के रास्ते मुंबई तक का सफर तय करेगी. पलामू के इलाके में यह लातेहार, डाल्टनगंज और गढ़वा में रुकेगी. डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर धनबाद से चलकर मुंबई जाने वाली…

Read More

पलामू में एनकाउंटर में मारा गया झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू

पलामू । झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। ये एनकाउंटर चैनपुर के अंधारी ढोडा इलाके में हुआ है। अमन साहू, रायपुर जेल से झारखंड आ रहा था। अमन साहू ने आज एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीनी थी और भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गोली मारी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने…

Read More

मुख्यमंत्री पलामू में 436 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना की रखेंगे आधारशिला

पलामू। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार पलामू आयेंगे। 10 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे उनका आगमन होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। शिवाजी मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कई तरह की योजनाओं का शिलान्यास, उदघाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री पलामू में सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना को 436 करोड़ रूपए से पूरा किया जाना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से पलामू के प्रमुख जलाशयों में…

Read More

दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Palamu: जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को टाउन हॉल में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग की मांग की।उन्होंने सभी पूजा समितियों से पूजा भव्य लेकिन शांतिपूर्ण तरीके मनाने की अपील की।  *व्हाट्सएप पर रखें पैनी नज़र,दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करें:उपायुक्त*  बैठक में उपायुक्त ने सभी…

Read More

कुणाल हत्याकांड मामले में आरोपित छोटू सिंह ने किया आत्मसर्पण

मेदिनीनगर। पलामू शहर के चर्चित डान कुणाल हत्याकांड मामले में आरोपित गोविंद सिंह उर्फ छोटू ने एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। वह एक अन्य कुख्यात डान डब्लू सिंह का छोटा भाई है। गोविंद सिंह, कुणाल की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। यह जानकारी शहर थाना प्रभारी अरूण महथा ने दी है। वे बुधवार को शहर थाना परिसर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इसे भी देखें : 2 साल बाद देखिए गांवों तथा शहरों में किस तरह मनाई गई रामनवमी उन्होंने बताया कि पिछले…

Read More

आपकी सरकार- आपके द्वार : शिविर में एक साथ 80 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत…

रांची। पलामू के सुआ पंचायत में आयोजित आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में एक साथ 80 लाभुकों की पेंशन स्वीकृत की गयी। उसमें वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन शामिल थे। लाभुकों के बैंक खाते में जनवरी 2022 से पेंशन की राशि प्राप्त होने लगेगी। और पढ़ें : दुनिया पर ओमीक्रोन का ‘बहुत गंभीर’ खतरा : डब्ल्यूएचओ पेंशन पाने की अपनी खुशी को शब्दों में बयां करते हुए लाभुक सुखली देवी ने कहा कि बड़ी वृद्धा पेंशन ला दौड़ली, का कहूं नाहीं होवत रहे..पेंशन बन गइल। जइसे…

Read More

मास्क नहीं लगाने पर छात्र को स्कूल में पड़ी डांट, घर में आकर लगा ली फांसी

पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना पटेल नगर में एक 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुदना पटेल नगर निवासी संजीव कुमार सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार है। घटना मंगलवार की है। खुदकुशी के पीछे मास्क नहीं लगाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार हिमांशु आठवीं कक्षा का छात्र था। खुदकुशी का कारण स्कूल में मास्क के कारण डांट फटकार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हिमांशु कुमार मंगलवार की सुबह बिना मास्क लगाए स्कूल गया था। सरकार की गाइडलाइन के…

Read More

Jharkhand : बिहार के अपहृत व्यवसायी और ड्राइवर का तीन महीने बाद मिला कंकाल,सनसनीखेज खुलासा जाने पूरी कहानी

Palamu : झारखंड पुलिस का एक सिपाही बड़ा अपहरण गिरोह चलाता था। इस गिरोह में सिपाही के भाई के साथ-साथ कई लोग शामिल थे। 25 मई को पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में मिथिलेश प्रसाद और ड्राइवर श्रवण प्रजापति का सिपाही ने ही अपहरण किया था। दोनों अपहृतों का नरकंकाल गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के पुनदागा से बरामद हुआ है। दोनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने वाली है। और पढ़ें : Covid19 : एचआईवी के मरीजों पर बेअसर रहा कोरोना इस घटना…

Read More

Jharkhand,अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थ्री स्टार होटल का किया उद्घाटन

Palamu : पलामू के पहले थ्री स्टार होटल आरडीएस रमाडा का शुक्रवार को एक समारोह के दौरान अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने उद्घाटन किया। इस दौरान सिने अभिनेत्री ने रमाडा का लोगो भी जारी किया।इस मौके पर रंगीला गर्ल उर्मिला ने कहा कि झारखंड के गौरव के रूप में आरडीएस रमाडा की पहचान बने, इसकी कामना हम करते हैं। पलामू के डालटनगंज में ऐसे लग्जरी होटल की नितांत आवश्यकता थी, जिसे साहू परिवार ने पूरा कर यहां के लोगों को सौगात दी है।अभिनेत्री दो घंटे के कार्यक्रम के शेडयूल के बीच…

Read More

दीदी बगिया नर्सरी योजना से स्वावलंबी बनेंगी देवरी खुर्द की महिलाएं

दीदी बगिया योजना महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम : सुनील कुमार पलामू। हुसैनाबाद प्रखंड के देवरी खुर्द पंचायत के देवरी गांव की निर्मला कुँवर जेएस एलपीएस व मनरेगा योजना अंतर्गत दीदी बगिया से अपने खेतों में हजारों इमारती पौधे तैयार कर स्वावलंबी बनेंगी।जेएसएलपीएस के सखी मंडल की महिला ने अपने जमीन पर दीदी बगिया नर्सरी तैयार की है। अनलॉक की हो रही तैयारी, बढ़ने ना दे फिर से ये महामारी मनरेगा व जेएसएलपीएस के समन्वय से लाभुक की नर्सरी तैयार कराई गई है। बिरसा हरित ग्राम योजना…

Read More