भाजपा की सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया : रघुवर दास

सिमडेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिमडेगा में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार ने सभी सेक्टरों पर सकारात्मक काम करके दिखाया है। सिमडेगा जिला के सभी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों तक पेवर ब्लॉक की सड़कें, सौर ऊर्जा के तहत बिजली पहुंचाना और पाइपलाइन से पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया है। वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचे यह सरकार की प्राथमिकता है। पिछले पांच वर्षों में भाजपा की सरकार ने राज्य की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने का…

Read More

कोलेबिरा घाटी में बस पलटने से दस यात्री घायल

सिमडेगा। कोलेबिरा थाना क्षेत्र फिकपानी ग्राम के समीप गया से राउरकेला जाने वाली एक बस पलट गई।बस पलटने से ल लगभग 10 लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक महिला की हालत गंभीर है।मंगलवार को कोलेबिरा – सिमडेगा एनएच-143 पर स्थित फिकपानी गांव के समीप मुख्य पथ पर गड्ढे में गुप्ता बस सर्विस की बस का अगला चक्का धंसने के बाद बस अनियंत्रित हो गयी और यात्री से भरी बस पलट गई। रामरेखा मेला होने के कारण बस में अत्यधिक भीड़…

Read More

समाज के बीच जागरूकता लाने में महिलाओं का अहम भूमिका : रुचि बरणवाल

सिमडेगा : मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आज दिनांक 10 नवंबर 2019 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सिमडेगा श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल के दिशा-निर्देश पर नगर भवन में महिलाओं के बीच मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती रुचि बरणवाल ने सभी महिलाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने में महिलाओं की अहम भूमिका है,एक महिला चाहे तो पूरे समाज को जागरूक कर सकती है। सिमडेगा कि सभी महिला बहनों से…

Read More

सोने के चम्मच में दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जाने गरीबी क्या होती है: रघुवर दास

सिमडेगा। सोने की चम्मच से दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जाने गरीबी क्या होती है? आदिवासियों की पीड़ा क्या है? वंशवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को गरीबी दूर करने से कोई सरोकार कभी नहीं रहा।मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरूवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत कोलेबिरा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से संसद तक दशकों राज करने वाली कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से आप पूछें सिमडेगा, कोलेबिरा में गरीबी क्यों है। यहां का विकास क्यों नहीं…

Read More

पूछें कांग्रेस और जेएमएम से कोलेबिरा का विकास क्यों नहीं हुआ : रघुवर दास

सिमडेगा। सोने की चम्मच से दूध पीने वाले नेता प्रतिपक्ष क्या जाने गरीबी क्या होती है। आदिवासियों की पीड़ा क्या है। वंशवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को गरीबी दूर करने से कोई सरोकार कभी नहीं रहा। ग्राम पंचायत से सांसद तक दशकों राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, झारखण्ड की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में बनाने वाली कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से आप पूछें सिमडेगा, कोलेबिरा में गरीबी क्यों है यहां का विकास क्यों नहीं हुआ। लेकिन आप सभी ने 2014 में एक गरीब को…

Read More

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

सिमडेगा। सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली गांव में एक युवक का शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तेजु के रूप में की गयी है, जो पास में ही वेल्डिंग का काम किया करता था।

Read More

सत्य और धर्म का मार्ग ही संगठन का आधार : मोहन भागवत

सिमडेगा । भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। इसके लिए हमें संगठित होकर कार्य करना होगा। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर ही हम संगठित हो सकते हैं। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कही। डॉ. भागवत बुधवार को सिमडेगा के रामरेखा धाम सभागार में हिंदू धर्म रक्षा समिति और अन्य धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कोई नष्ट नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हम संगठित होंगे तो लोग हमारे पास आएंगे। हमें सभी वर्गों को जोड़कर संगठित होकर…

Read More

सिमडेगा में उग्रवादियों ने चार वाहन फूंके

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र हाटिंगहोडे में गुरुवार देररात हथियारबंद उग्रवादियों ने सड़क  निर्माण में लगे चार वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इन वाहनों में एक जेसीबी, दो हाइवा और एक डम्पर शामिल है। उग्रवादियों ने वाहनों को फूंकने के बाद तीन राउंड फायिरंग की। ड्राइवर और खलासी को बंधक बना लिया। उनके मोबाइल छीन लिए। सूत्रों के मुताबिक बंधक बनाए गए ड्राइवर और खलासी किसी तरह भागकर जंगल में छिप गए। बाद में पुलिस को जानकारी दी। बानो थाना  पुलिस ने घटनास्थल से दो…

Read More

बाइक दुर्घटना में दो की मौत ,एक की हालत गंभीर

सिमडेगा: झारखंड में एनएच 143 सिमडेगा राउरकेला मुख्य पथ पर स्थित टुकू पानी के निकट बाइक दुर्घटना में दो लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी ।घायल महिला सेलिना बरला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि एक बाइक में 4 लोग सवार हो कर ठेठईटांगर से सिमडेगा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में तेज गति में बाइक टुकू पानी मुख्य पथ पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गई।…

Read More