भाजपा में शामिल हुए झारखंड विकास मोर्चा के सूर्यनारायण

गोड्डा। लंबे समय से झारखंड विकास मोर्चा में रहकर अपनी राजनीतिक जमीन बना चुके सूर्यनारायण हांसदा पार्टी की दयनीय स्थिति को देखते हुए रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रांची में पार्टी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सूर्यनारायण हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर चुनाव लड़े थे एवं उन्हें अच्छे मत प्राप्त हुए थे। भाजपा के वर्तमान विधायक ताला मरांडी ने उन्हें हराया था। नारायण हांसदा के भाजपा में शामिल होने के बाद बोरियो विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक सरजमीं में काफी बदलाव होने की उम्मीद है। जहां वर्तमान विधायक ताला मरांडी की भाजपा से बढ़ती दूरी ने उनकी इस सीट को हाथ से निकलने के संकेत दे दिए हैं, वही इस सीट पर सूर्यनारायण हांसदा को यदि भारतीय जनता पार्टी टिकट देती है तो वह अगले विधायक के रूप में बोरियों से चुनाव जीत सकते हैं। 

This post has already been read 7726 times!

Sharing this

Related posts