आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की गारंटी भाजपा देती है: अर्जुन मुंडा

सिमडेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद भी इलाके का विकास नहीं हुआ। विभिन्न पार्टी के विधायक रहे पर विकास अधूरा रहा।

मुंडा मंगलवार को जलडेगा प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय ओडगा मैदान में भाजपा की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। राज्य में भी भाजपा की सरकार दोबारा बन रही है। आप सबों ने हमें सांसद व केंद्रीय मंत्री बनाया। इलाके के विकास के लिए आप अपना भाजपा का विधायक भी बनायें।

. उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ हो और आदिवासी की जंगल का कानून सुरक्षित रहे। आदिवासियों के जल जंगल जमीन भाजपा के शासन में सुरक्षित रहेगा। उन्होंने  कहा कि भाजपा ने एक ग़रीब, ईमानदार और कर्मठ आदिवासी युवक सुजन जोजो को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप इन्हें मदद करें और भारी मतों से विजयी बनायें।

मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह ने भाजपा को वोट देने की अपील की। बसंत डुंगडुंग, विवश कुमार नाथ, सुदर्शन जोजो, मुखिया लिली ग्रेस जोजो सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। भाजपा उम्मीदवार सुजान मुंडा ने  लोगों से इलाके के विकास के लिए वोट देने की अपील की।

This post has already been read 12016 times!

Sharing this

Related posts