सबसे अधिक काम करने वाले सांसद है निशिकांत : राजनाथ

गोड्डा। मंगलवार को पथरगामा में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह निर्वतमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मैं यकीन दिला कर कहता हूं कि अगर भारत को कोई आंख दिखाएगा तो बच नहीं सकता है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं। लेकिन कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। 2014 के सितंबर में पाकिस्तान ने हमारे जवानों को मारा था, हमने आदेश दिया कि पाकिस्तान को अब सफेद झंड़ा नहीं दिखाया जाएगा। बस इतनी सावधानी बरतनी है कि हमारे तरफ से पहले गोली नहीं चलनी चाहिए, अगर उधर से गोली चलेगी तो भारत की गोलियों को गिना नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डोकलाम में चीन से मामला फंस गया था। दुनिया में सभी कह रहे थे कि भारत पीछे हट जाएगा। लेकिन चीन के दुनिया में ताकतवर देशों में से एक होने के बाद भी उसे पीछे हटना पड़ा।
2030 में देश टॉप 3 में होगा
गृह मंत्री ने कहा कि कुछ महीनों बाद भारत दुनिया के टॉप 10 और 2030 में टॉप 3 में शामिल होगा। सब पूछते है इतना परिवर्तन कैसे हुआ। मैंने कहा हर सरकार की काम करने की अलग-अलग शैली होती है। पीएम की भी काम करने की अलग शैली है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम आवासीय योजना की शुरूआत 2008 में कांग्रेस ने की थी और 2008 से 2014 तक 25 लाख घर बनवाए। हमलोगों ने एक करोड़ 30 लाख घर बनवाए। अटल बिहारी वाजपेयी ने 4 लेन, 6 लेन की शुरूआत की। कांग्रेस की सरकार 5,6,7,8 किमी. एनएच का निर्माण कराती थी और हमलोग हर दिन 30 से 32 किमी. निर्माण करा रहे। हर बार महंगाई मुद्दा बनता था। लेकिन दो बार महंगाई मुद्दा नहीं बना। पहला जब 2004 में अटल जी की सरकार थी और दूसरा 2019 में मोदी की सरकार।
बाघा सीमा से महंगाई नहीं आने देंगे
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में पूंजीपति आराम से रहते थे। लेकिन हमारी सरकार आयी तो वे घबरा गए और भाग गए। उनको पकड़ कर एक-एक पाइ पेट से निकाल लेंगे। उन्होंने कहा विधवा पेंशन, स्कॉलरशिप, गैस सब्सिडी दिल्ली के बैंक से निकलती है और आपके खाते में सीधे जाती है। पहले बिचौलिए के पास जाती थी। इससे 1 लाख 10 हजार करोड़ की बचत हुई। महंगाई नहीं बढ़ी भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाया गया।

This post has already been read 8668 times!

Sharing this

Related posts