मुस्लिम समुदाय ने रांची से यशस्विनी सहाय को जिताने का लिया संकल्प

ग्रामीण क्षेत्रों के साथ पूरे वार्डों में चल रहा जनसंपर्क अभियान : आजम

रांची। झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद के नेतृत्व में उनकी टीम रांची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र सहित पूरे वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चला रही है श्री आजम में बसाया की पूरे मुस्लिम समुदाय के लोग लोगों ने संकल्प लिया है कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को हर हाल में विजयी बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दस वर्षों के शासनकाल में देश की जनता को झूठे आश्वासन और मीठे जुमले सुनने को मिले। देश के 140 करोड़ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के आपसी सौहार्द को खत्म करने के सिवा कुछ नहीं किया गया।140 करोड़ भारतवासियों को यह जानना होगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2014 में आई थी, उस समय देश 55 हजार करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ था लेकिन आज 2024 में भारत के लोग 205 लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुके हैं। श्री अहमद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 से लेकर 19 तक अपने घोषणा पत्र में शामिल किसी भी घोषण पर अमल नहीं किया। मेक इन इंडिया फेल , प्रधानमंत्री रोजगार योजना फेल , आत्मनिर्भर योजना फेल , कौशल विकास योजना फेल, स्टार्टअप योजना फेल, स्मार्ट सिटी योजना फेल, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना फेल, हर गरीब को अपना घर फेल किसान की आय दुगनी करने की घोषणा फेल , करीब एक दर्जन रोजगार योजना सब फेल, सालाना 2 करोड़ नौकरी फेल , गरीबों के बैंक खाते पर 15 लाख आना फेल ,आयुष्मान कार्ड द्वारा 5 लाख का मुफ्त इलाज फेल हो चुका है। भारत की जनता मोदी सरकार को हटा कर ही दम लेगी। श्री आजम ने रात्रि लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील किया कि सांप्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए तथा संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सुश्री सहाय को अपना वोट दे कर विजयी बनाएं।

This post has already been read 1187 times!

Sharing this

Related posts