रांची। ओरमांझी से एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार ओंकार दांगी को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। ओरमांझी थानेदार राजदेव प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को दांगी को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दांगी के पास से एक किलो अफीम और 70 हजार नकद रुपये बरामद किया गया था। दांगी साहिल यात्री बस में सवार होकर बिहार जा रहा था। वह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के कटघरा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में दांगी ने बताया कि वह नामकुम से अफीम खरीदकर बिहार ले जा रहा था ।यह अफीम खूंटी से मंगवाया गया था।उसने पुलिस को कई लोगों के नाम भी बताये है। बताए हुए लोगों के संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
This post has already been read 7372 times!