करंट लगने से मजदूर की मौत

पलामू।  पांकी प्रखंड के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के गोंगो में बिजली करंट लगने से बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार संवेदक द्वारा बिना शट डाउन किये ही मजदूर रामगति भुइयां से बिजली पोल पर कार्य कराया जा रहा था। इसी बीच यह घटना घटी। इसकी जानकारी मिलते ही पांकी सीओ पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि जो भी इसमे दोषी पाये जायेंगे उसे बख्सा नही जायेगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 50 किलो चावल दिलवाया और मुवावजा दिलवाने का भरोसा दिलाया। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

This post has already been read 8883 times!

Sharing this

Related posts