महिला के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित : प्रदीप यादव

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो ) के प्रधान महासचिव और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप यादव ने उनपर लगे छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के आरोपों को बेबुनियाद तथा राजनीति से प्रेरित बताया है।
यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनपर लगाए गए आरोप निराधार और विपक्ष की साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने एक तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि जिस महिला ने आरोप लगाया है उसका सांसद निशिकांत दुबे के साथ संबंध है। प्रदीप यादव ने इस मामले को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि गोड्डा में भाजपा के लोगों द्वारा एक उम्मीदवार के साथ धमकी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अबतक कोई कर्रवाई नहीं हुई। धनबाद भाजपा नेता का वीडियो वायरल हुआ, उस मामले में भी अबतक जांच ही चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तुरंत एफआईआर इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रही है। इधर, महिला शोषण मामले में एसडीपीओ देवघर के नेतृत्व में सृष्टि होटल में जांच की गयी। जांच में होटल के सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की है। उल्लेखनीय है कि झाविमो के गोड्डा उम्मीदवार प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। शुक्रवार देर रात पीड़िता ने देवघर के महिला थाना में प्रदीप यादव के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करायी थी।

This post has already been read 6373 times!

Sharing this

Related posts