मुकदमा दर्ज कराते ही है अबला बन जाती है महिलाएं : प्रदीप

गोड्डा। मुकदमा दर्ज कराते ही है अबला बन जाती है महिलाएं यह बातें सेव इंडियन फैमिली के स्टेट काउसेलर प्रदीप कुमार विद्यार्थी ने आज सदर प्रखंड के गांधी मैदान में बैठक को संबोधित करते हुए कहा, उन्होंनें कहा हमारे देश में अधिकांश कानून महिलाओं के पक्ष में झुके हुए हैं तथा पुराने हैं जिसका नाजायज़ा उठा आजकल फर्जी केसों में फंसा कर बदनाम करना, वसूली करना एक चलन बनता जा रहा है ,जिसके परिणाम सामने हैं कि सर्वोच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, एम जे अकबर ,उतर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति भी महिला कानूनों के आरोपों के शिकार हो चुके हैं, पिछले दस सालों में लाखों पुरूष फर्जी केसों में फंस आत्महत्या को विवश हो चुके हैं वक्त की मांग है कि जल्द पुरुष आयोग व मंत्रालय का गठन कर देश में लैंगिक समानता कानून को बढ़ावा देने की है, इस मौके पर संस्था सदस्य सौकत अली,नवल साह, पवन तूरी, जमील अंसारी, शाबान अंसारी नवनीत आनंद,दीपक,तुफान कुमार मंडल आदि मौजूद थे।

This post has already been read 10585 times!

Sharing this

Related posts