नाइजीरिया में दो पुलिसकर्मियों की हत्या, दो श्रमिकों का अपहरण

अबुजा। नाइजारिया के डेल्टा क्षेत्र में दो श्रमिकों का शुक्रवार को अपहरण कर लिया गया। साथ ही संबद्ध दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हमले के समय ये लोग बयेलसा से बिजनेस ट्रिप से लौट रहे थे। शेल पेट्रोलियम डेवेलेंपमेंट कंपनी ऑफ नाइजीरिया ने इस बात की पुष्टि करते हुए खेद जताया है कि उसके दो कार्यकर्ताओं और सरकारी सुरक्षाबल पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस को जांच में सहयोग कर रहे हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। रिवर स्टेट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं को छुड़ाने और बचाव के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

This post has already been read 10034 times!

Sharing this

Related posts