रिम्स डॉक्टर कॉलोनी में बनेगा नया पार्क

रांची। रांची के बरियातू स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की डॉक्टर कॉलोनी में पार्क बनाने को लेकर रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमहापौर विजयवर्गीय ने बताया कि पार्क बनाने केे लिए रिम्स ने भी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे दी है।

उन्होंने बताया कि यहां के निवासी डॉक्टर कई वर्षों सेे पार्क निर्माण कराने की मांग की रहे थे। इसी विषय को लेकर हम लोगों ने यहांं का निरीक्षण किया हैं । उन्होंने बताया कि पार्क बन जाने से यहां के लोगों को शुद्ध हवा और बच्चों को पार्क में मनोरंजन का साधन भी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही लोग सुबह-शाम वॉक करके स्वास्थ्य लाभ भी ले सकेंगे। उपमहापौर ने पार्क का निर्माण एवं सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर जेडीए के अध्यक्ष डॉक्टर अजीत कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, संदीप अग्रवाल, प्रकाश चंद्र सिंहा, समरी लाल,  नवेंदु उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 7167 times!

Sharing this

Related posts