अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लि० के निदेशक मंडल के सदस्यों का चुनाव 17 नवंबर को

तैयारियों की हुई समीक्षा। पारदर्शी रूप से चुनाव संपन्न कराना निगम की प्राथमिकता

Ranchi : झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम लिमिटेड के प्रशासक-सह-प्रबंध निदेशक अजय नाथ झा द्वारा आज निगम के निदेशक मंडल के सदस्यों के प्रतिनिधित्व हेतु चल रही चुनाव कार्यों/तैयारियों की समीक्षा की गई। निगम का विशेष आम सभा (चुनाव) कार्यक्रम चल रहा है जो आगामी 17 नवंबर को निर्धारित है।

और पढ़ें : अब रुकेगा हाईवे में एक्सीडेंट, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से रुकेगा हादसा…

संचालन पदाधिकारी मंजू विभावरी के आदेश ज्ञापांक-272 दिनांक 13 सितंबर 2021 के द्वारा निर्गत चुनाव घोषणा के साथ ही निगम में आचार संहिता लागू कर दी गई है। निगम में चुनाव हेतु लुईस टोप्पो, प्राचार्य, सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र को निर्वाचन पदाधिकारी तथा श्वेता गुड़िया, व्याख्याता सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र रांची को अनुकाल्पनिक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विशेष आम सभा कार्यक्रम की घोषणा एवं कार्यक्रम संचालन पदाधिकारी-सह-संयुक्त निबंधन स०स०द० छोटानागपुर प्रमंडल द्वारा की जा चुकी है। निगम के इच्छुक सदस्यों को निदेशक पद हेतु नामांकन की तिथि 20 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। जिसकी विधिवत सूचना सभी सदस्यों को निबंधित डाक एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दी जा चुकी है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें : YouTube

चुनाव कार्य में संलग्नकर्मियों/ पदाधिकारियों को पहचान पत्र निर्गत किए जाने/आम सभा (चुनाव) कार्य की सुरक्षा हेतु उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के सहयोग से की जाएगी। प्रशासक के निर्देशानुसार निगम के चुनाव कार्य की पारदर्शिता हेतु सभी कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी। समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक के साथ निर्वाचन पदाधिकारी लुईस टोप्पो, निगम के सचिव आलोक रंजन एवं निगम के सलाहकार उपस्थित रहे।

This post has already been read 15957 times!

Sharing this

Related posts