एनएसपीएम के जोनल कमांडर सहित दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

बोकारो। बोकारो थर्मल पुलिस ने बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग में सक्रिय न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के जोनल कमांडर और एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने कई हथियारों के साथ भारी मात्रा में पुलिस की वर्दी भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार जोनल कमांडर रंजीत जी उर्फ रमेश करमाली और गिरोह के प्रमुख सदस्य महेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है। दोनों के पास से पुलिस ने तीन ऑटोमेटिक पिस्टल, दो देसी कट्टा, मैगजीन, कार्बाइन, पिट्ठू और पुलिस की वर्दी बरामद किया है। और पढ़ें : पुण्यतिथि…

Read More