एसडीओ ने घर-घर जाकर मतदान पर्ची का किया वितरण

रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने के लिए रांची जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गरिमा सिंह ने राजधानी रांची के मेकन, डोरंडा और पारस टोली के आसपास घर-घर जाकर लोगों को मतदान की पर्ची दी। इस अवसर पर गरिमा सिंह ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए छह मई को मतदान होना है। इस दौरान आप सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

This post has already been read 6656 times!

Sharing this

Related posts