लोकतांत्रिक राष्ट्र में जनता सबसे महत्वपूर्ण है: अर्जुन मुंडा

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खरसांवा में भाजपा कार्यालय को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त किया गया है।
उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि किन तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि जनतंत्र में उनका भरोसा है और जनता पर विश्वास है। जनता के बीच कार्य करने का और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयत्न करता रहा हूं। इसलिए मैं मानता हूं कि इस लोकतांत्रिक राष्ट्र में जनता सबसे महत्वपूर्ण है। उसी का निर्णय सर्वोपरि है। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय को विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना गुरुवार की देर रात की है। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसांवा में नक्सलियों ने जिस भाजपा कार्यालय को उड़ाया है वह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का कार्यालय है। अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

This post has already been read 7806 times!

Sharing this

Related posts