प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 और अमित शाह 8 मई को आयेंगे झारखंड

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब 6 मई को झारखंड के चाईबासा आयेंगे। चाईबासा में वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम से पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी पहले 5 मई को चाईबासा आने वाले थे लेकिन चक्रवाती तूफान फानी के कारण उनके कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया। प्रदेश भाजपा मीडिया टीम के सदस्य प्रदीप सिन्हा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 15 मई को दुमका भी आ सकते हैं। दुमका में वह भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव छह मई को होना है। इसके लिए प्रचार-प्रसार समाप्त हो चुका है। इस दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची आये और रोड शो किया। हमारा लक्ष्य झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतना है। तीन सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को मतदाताओं का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि 7 मई को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी झारखंड दौरे पर आयेंगे। उन्होंने बताया कि 8 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड दौरे पर आयेंगे। अमित शाह धनबाद और जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। छठें और सातवें चरण में कोयलांचल और संथाल परगना में चुनाव होना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल, प्रेम मित्तल मौजूद थे।

This post has already been read 7679 times!

Sharing this

Related posts