प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा और बंगाल के राज्यपालों से फानी को लेकर हर संभव मदद करने को कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को चक्रवाती तूफान फानी से प्रभावित दो राज्यों ओडिशा और पश्चिम बंगाल के राज्यपालों और मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। माेदी ने शनिवार को ट्वीट कर यह भी बताया कि वह छह मई की सुबह हालात का जायजा लेने ओडिशा जाएंगे। पीएम मोदी ने चक्रवात फानी के कहर के चलते पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से बात की। आवश्यक सभी सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र की तत्परता को दोहराया। साथ ही बंगाल के लोगों के साथ अपनी एकजुटता को भी व्यक्त किया। इसके अलावा मोदी ने ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल के साथ भी चर्चा की। उन्होंने केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी फानी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरा देश विभिन्न भागों में चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। उल्लेखनीय है कि समुद्री तूफान फानी से ओडिशा में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कुल 11 लाख 59 हजार लोगों को तूफान आश्रय स्थलों में रखा गया है।

This post has already been read 7774 times!

Sharing this

Related posts