प्रभु जगन्नाथ की कृपा सदैव बनी रहे, झारखंड यूं ही विकास के पथ पर सदा अग्रसर रहेः रघुवर दास

  • भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के मौके पर सीएम ने दी राज्यवासियों को बधाई
  • मुख्यमंत्री रघुवर दास भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में आज होंगे शामिल

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर राज्यवासियों को बधाईल देते हुए राज्य की उन्नति की कामना की। गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि मुझे रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आप सभी से आग्रह है कि रथयात्रा में शामिल हों। प्रभु जगन्नाथ की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। झारखंड यूं ही विकास के पथ पर सदा अग्रसर रहे। उल्लेखनीय है कि 15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र ने भक्तों को दर्शन दिए थे। वैदिक मंत्रोचार के साथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद प्रभु का नेत्रदान हुआ था। फिर भगवान श्रृंगार कक्ष से बाहर दर्शन मंडप में बिराजे थे।शाम में पट खुला और प्रभु अपने भक्तों के लिए सर्व सुलभ हो गए थे। दर्शन के लिए उतावली भक्तों की कतार प्रभु के दर्शन करती रही। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की आरती हुई। भगवान को पूआ समेत अन्य सामग्री का भोग लगाया गया था। प्रसाद बांटे गये। इसके बाद देवता शयन को चले गए। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया यानी गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रजभूषण नाथ मिश्र ने बताया कि 12 जुलाई को भगवान मौसी बाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे।

This post has already been read 6464 times!

Sharing this

Related posts