मुर्गा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

  • घायल व्यवसायी की हालत खतरे से बाहर

रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के कुटियातु चौक से आगे आर्मी कैंप के पास मुर्गा व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बुधवार देर रात की है। गुरुवार को डॉक्टर ने बताया कि करमदेव की हालत में सुधार है। अब वह खतरे से बाहर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चटकपुर निवासी करमदेव महतो को अज्ञात अपराधियों ने दो गोली मार दी। घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखकर लोगों ने अविलंब घटना की सूचना नामकुम पुलिस को दी। नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करमदेव को विनायका अस्पताल में भर्ती कराया। करमदेव सरवल चौक पर मुर्गे की दुकान चलाता है। डॉक्टरों ने दोनों गोलियां निकाल दी हैं। इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

This post has already been read 7533 times!

Sharing this

Related posts