हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

खूंटी । झामुमो महिला समिति का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन रविवार को तोरपा में आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सरोज टोपनो की अध्यक्षता में नगर भवन में आयोजित सम्मेेलन में मूुख्य अतिथि कें रूप में तोरपा विधायक पौलुस सुरीन मौजूद थे। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा ने  भाजपा भगाओ, झारखंड बचाओ, हमें अधिकार चाहिए, शोषण नहीं का नारा बुलंद किया। सम्मेलन में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। 

तोरपा के विधायक ने कहा कि झामुमो का महिला संगठन 2019 में निश्चित रूप से पार्टी को बहुत आगे ले जायेगा। महिला संगठन अपने-अपने क्षेत्र में मजबूत करें। पार्टी उनके साथ है और भविष्य में पार्टी उनके उत्थान के लिए कटिबद्ध है। विधायक ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को पूरा करने में झामुमो महिला मोर्चा सक्रिय भागीदारी निभाये।

इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी अनिता सुरीन,  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्नेहलता कंडुलना,  विधायक प्रतिनिधि कारलुस भेंगरा,  प्रखंड महिला मार्चा  उपाध्यक्ष बालमती बारला, हेमंत गुप्ता (सुकरा), अजय टोप्पो, साकीर अंसारी, मुकेष सिंह,  रोषन तोपनो, प्रेम प्रकाष तोपनो, जोसेफ सुरीन, सुदीप गुड़िया सहित कई उपस्थित थे। 

This post has already been read 7675 times!

Sharing this

Related posts