Ranchi: छात्र आजसू के रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा विगत 5 वर्षों में झारखंड में ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई जिसे लेकर विवाद नहीं हुआ हो, वैकेंसी आते हैं विवादों में घिर जाती है, परीक्षा होने से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो जाता है, यह साफ-साफ जेएसएससी की कार्य शैली को दर्शाता है की वह छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं एवं परीक्षा आयोजन को लेकर कितनी गंभीर है। छात्र आजसू यह मांग करती है की 28 तारीख को संपन्न हुए परीक्षा में जितनी…
Read MoreDay: January 29, 2024
छत्र आजसू एवम छात्र छात्राओं की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बढ़ाया परीक्षा फॉर्म और नामांकन लेने की तिथि।
Ranchi: अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू का प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिलकर उन्हें पीजी सत्र 22–24 में हो रही छात्र छात्राओं नामांकन एवं पीजी सेम 3परीक्षा फॉर्म भरने में हो रहीपरेशानियों से अवगत कराया। मौके पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने कहा की बहुत सारे विभागों में अभी तक मिड सेम की परीक्षा नहीं हुई है, बहुत सारे विभागों एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा द्वारा इंटरनल मार्क्स भी नहीं भेजा गया है।जिसके चलते छात्र छात्राओं को…
Read Moreकेदार कानन की नई संस्मरण पुस्तक ‘ओ दिन ओ राति’ का हुआ लोकार्पण
रांची। रांची के हरमू स्थित झारखंड मैथिली मंच के विद्यापति दलान पर सोमवार को मैथिली के वरिष्ठ रचनाकार केदार कानन की नई संस्मरण पुस्तक ओ दिन ओ राति का लोकार्पण किया गया।मौके पर सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ महेंद्र ने कहा कि कवि-कथाकार केदार कानन ने संपादन के क्षेत्र में अपनी दूरदृष्टि का तो परिचय दिया ही है, संस्मरण विधा को भी अपनी रचनात्नमकता से नई ऊंचाई प्रदान की है, जिसे मैथिली साहित्य के इतिहास में शिलालेख की तरह लिखा जाएगा।सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं रांची दूरदर्शन के पूर्व निदेशक डॉ प्रमोद कुमार झा…
Read Moreझारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की दी अनुमति
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) का कार्यक्रम आब 10 से 15 फरवरी को कराने की अनुमति दे दी है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका को हाई कोर्ट ने स्वीकृत करते हुए पलामू उपयुक्त के द्वारा 10 दिसंबर को कार्यक्रम रद्द करने के दिए गए आदेश को कोर्ट ने निरस्त कर दिया।सोमवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आनंदा सेन की कोर्ट ने कहा कि हनुमंत कथा आयोजन समिति…
Read Moreहाई कोर्ट ने हजारीबाग जिला प्रशासन को दिया निर्देश, याचिकाकर्ता को दें एक लाख रुपये का जुर्माना
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को हजारीबाग के शैलेंद्र कुमार गुप्ता की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के पूर्व के आदेश के आलोक में हजारीबाग के डीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए।अदालत ने हजारीबाग जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया कि बिना अनुमति लिए याचिकाकर्ता की भूमि पर नाली निर्माण के लिए जिम्मेदार अधिकारी एक लाख रुपये का जुर्माना याचिकाकर्ता को दें। साथ ही अदालत ने जुर्माना के साथ भूमि अधिग्रहण कर उसका मुआवजा याचिकाकर्ता को देने का निर्देश जिला…
Read Moreठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण
खूंटी। जरियागढ़ राज के अंतिम राजा की 40पहं पुण्यतिथि पर कर्रा प्रखंड के कैंची मोड़ में सोमवार को गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया और पाहन, पुजारी समेत कई गणमाण्य लोगों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लाल विजय नाथ शाइदेव ने बताया कि ठाकुर महेेंद्र नाथ शाहदेव का जन्म चार जनवरी 1896 को और निधन 29 जनवरी 1983 को हुआ था। ठाकुर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जाने जाते थे।उन्होंने कर्रा स्थित ईंद वन को भारतीय रिजर्व वन को सौंप दिया…
Read Moreझारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों ने प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को सुना
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 7वें संस्करण के दौरान नई दिल्ली के भारत मंडपम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के तनाव और घबराहट भरे माहौल को दूर करने के साथ ही बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का राज्य के सरकारी स्कूलों में लाइव प्रसारण किया गया, जहां छात्रों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना।प्रधानमंत्री के संबोधन को झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूली बच्चों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन समितियों द्वारा सुना व देखा…
Read Moreमुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा: राज्यपाल
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन पर कहा कि अगर मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें इसका पालन करना चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मैंने इसे कई बार व्यक्त किया है। कार्रवाई की जानी चाहिए।राज्यपाल सोमवार को राजभवन में संवाददाताओं से बातचीत में पूछे गये सवाल के जवाब में बोल रहे थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो के विरोध पर झारखंड के राज्यपाल ने कहा…
Read Moreशिक्षा सचिव के प्रभार से मुक्त किए गए के. रवि कुमार
रांची। राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने सोमवार को जारी कर दिया है।रवि कुमार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के पद पर पदस्थापित हैं। उन्हें शिक्षा सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके साथ ही कई अन्य आईएएस अधिकारियों को बदलने की तैयारी है।
Read Moreभाजपा नेता कुणाल षाडंगी को मिला अंतरराष्ट्रीय यूथ आइकॉन अवार्ड
रांची। पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी अमेरिका के शिकागो में अंतरराष्ट्रीय यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए। शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकरणीय योगदान के लिए कुणाल षाडंगी को यह सम्मान मिला है।शिकागो के मैट्रिक्स क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत कंसोलेट जनरल सोमनाथ घोष ने यह सम्मान उन्हें प्रदान किया। मौके पर फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के चेयरमैन सुनील शाह, अध्यक्ष प्रतिभा जयरथ एवं विनीता गुलाबनी सहित अन्य मौजूद थे।समारोह में शिकागो शहर में रहने…
Read More