मेंढर में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, जवान घायल

पुंछ। पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित मेंढर सेक्टर में शुक्रवार सुबह संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों तथा भारतीय चौकियों को निशाना बना भारी गोलाबारी करने के साथ ही मोर्टार शेलिंग भी की। पाकिस्तान की गई भारी गोलाबारी में सेना का एक जवान गंभीर रूप ले घायल हो गया। उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बुधवार को भी मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था जबकि मंगलवार को पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित मेंढर के ही बालाकोट सेक्टर तथा राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार शेलिंग व गोलाबारी की थी। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों के साथ भारतीय चौकियों को भी निशाना बनाया था। इस गोलीबारी में एक जेसीओ शहीद तथा दो नागरिक घायल हो गए थे।

This post has already been read 135316 times!

Sharing this

Related posts