जम्मू। पुंछ व राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना ने रविवार को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की जिसमें सेना का एक पोर्टर घायल हो गया।
पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पहले पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित मनकोट, कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। इसके बाद राजौरी जिले की नियत्रंण रेखा पर स्थित केरी और लाम क्षेत्र में भी पाक सेना ने भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। केरी क्षेत्र में पाक की इस गोलीबारी में सेना का पोर्टर मोहम्मद महरूफ घायल हो गया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है। दोनों जिलों में भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाक को इस गोलीबारी का जवाब दिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों जिलों में रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी।
This post has already been read 6433 times!