जमशेदपुर में मंत्री सरयू राय ने राजग कार्यालय का उद्घाटन किया

रांची। झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते जमशेदपुर के एनडीए उम्मीदवार व वर्तमान सांसद बिद्युत वरण महतो ने कहा कि पूरे देश में भाजपा और नरेंद्र मोदी की लहर है। लोगों ने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने भी राजग पर भरोसा जताते हुए वोट देने का संकल्प लिया है। यह सीट फिर से भाजपा जीतेगी। इस मौके पर पोटका की विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के विधायक लक्ष्मण टुडु, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे।

This post has already been read 7233 times!

Sharing this

Related posts