ममता लूटतंत्र को झूठतंत्र के माध्यम से बचा रही: भाजपा

नई दिल्ली।   भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में उनकी सरकार के ‘लूटतंत्र’ को बचाने के लिए झूठतंत्र का सहारा ले रही हैं।   पार्टी का आरोप है कि कानून-व्यवस्था का झूठा बहाना बनाकर वह भाजपा नेताओं को राज्य में रैली व अन्य आयोजनों को रोक रही हैं।
भाजपा ने शनिवार को आरोप हाल ही में मीडिया में आए एक स्ट्रिंग को लेकर लगाए हैं। इस स्ट्रिंग में खुफिया विभाग के अधिकारी भाजपा को रैली आयोजित नहीं करने देने का कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि रैली रोकने का कारण कानून-व्यवस्था नहीं बल्कि राज्य में भाजपा का बढ़ता जनाधार है।
भाजपा मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर सांसद मिनाक्षी लेखी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। वहां सरसवती पूजा,    दुर्गा पूजा और राजनीतिक पार्टियों के आयोजनों को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लूटतंत्र में संलग्न हैं और खुद को बचाने के लिए झूठतंत्र यानि झूठी रिपोर्टों का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा का शासन नहीं है।     वहां भाजपा के नेता अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर रैली व आयोजनों को संबोधित करते हैं।

This post has already been read 8514 times!

Sharing this

Related posts