झामुमो का निश्चय पत्र झूठ और छलावे से भरा हुआ:भाजपा

रांची । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का निश्चय पत्र झूठ और छलावे से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झामुमो के ऐसे वादे से राज्य की जनता को सर्तक रहना चाहिए। वर्मा शनिवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो के कथनी और करनी में अंतर है।

पूरा विपक्षी गठबंधन कहते है कुछ और करते है कुछ। उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य में धार्मिक और राजनीतिक असहिष्णुता की बात करता है। लेकिन जब हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल जाते है, तो वहां उन्हें असहिष्णुता दिखाई नहीं देती हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो के निश्चय पत्र में देश की सत्ता पर राजनीतिक पूंजीपतियों के कब्जा होने की बात कहीं गयी है। लेकिन जब राज्य में हेमंत की सरकार थी उस वक्त यहां के बालू घाटों के नीलामी के लिए बड़े पूंजीपतियों को लाया गया था।

हेमंत चाहते है कि राज्य में में उद्योग ना लगे और यहां की स्थिति नारकीय हो जाये। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जल, जंगल और जमीन की रक्षा की बात करते है। लेकिन रांची से लेकर बरहेट तक सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंंघन कर आदिवासियों के जमीन को औने-पौने दाम में खरीदते है। उन्होंने कहा कि 60वर्ष राज करने वाले कांग्रेस के शासन काल में जीतना विकास का काम नहीं हुआ उतना पांच वर्ष के कार्यकाल में केंद्र की मोदी और राज्य की रघुवर सरकार ने करके दिखाया है। जनता सभी चीजों को देख रही है। पहले प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे स्कूल में नीचे बोरा में बैठकर पढ़ते थे। लेकिन अब राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क और बेंच में बैठकर पढ़ते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में टैक्स का दायरा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले ढ़ाई लाख के उपर के लोग को टैक्स लगता था। लेकिन अब 54 हजार रुपये मासिक कमाने वाले व्यक्ति को भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए कई योजनांए चला रही है। लेकिन दूसरे सरकार के शासन काल में किसानो की स्थिति क्या थी वह किसान ही बता सकते है। वन अधिकार कानून के तहत लोगों को भाजपा के शासनकाल में पट्टे दिये गये है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर जितना 60 वर्ष में काम नहीं किया गया था। वह पांच वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो नारा दिया था सबका साथ सबका विकास वह करके दिखाया है। मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुडू, प्रेम मित्तल और संजय जयसवाल शामिल थे। 

This post has already been read 7476 times!

Sharing this

Related posts