झारखंडः कांग्रेस ने दूसरे चरण की चारों सीटों पर विपक्षी गठबंधन की जीत का किया दावा

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने राज्य में दूसरे चरण के संपन्न हुए मतदान में विपक्षी गठबंधन के चारों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है।
शाहदेव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चार लोकसभा क्षेत्रों में रांची से कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय, खूंटी से कांग्रेस के कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू और कोडरमा से झाविमो के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी जीत रहे हैं। शाहदेव ने कहा कि चार सीटों में से तीन सीटों पर भाजपा ने प्रयोग कर उम्मीदवार बदलने का काम किया और अपने मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में नहीं उतारा। भाजपा का यह प्रयोग भी संघर्ष करता नजर आया। भाजपा ने पिछले चुनाव में किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री के दौरे के बावजूद भाजपा के चारो प्रत्याशियों की पराजय निश्चित है। राज्य में पहले और दूसरे चरण के मतदान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विपक्षी गठबंधन को राज्य की सभी 14 सीटों पर स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

This post has already been read 6382 times!

Sharing this

Related posts